Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम जिले में 1 जून से आज दिनांक तक 429.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज ।

 

भोपाल नर्मदापुरम।दिनांक 23/ 7/ 2024 (दयाराम कुशवाहा भोपाल) नर्मदापुरम।  जिले में  1  जून  2024 से आज दिनांक  22  जुलाई को प्रात:  8  बजे तक  जिले में 429.6  मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में  496.4  मिलीमीटर वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है कि  22 जुलाई 2024 को प्रात:  8  बजे तक तहसील  नर्मदापुरम में  27.4 मिलीमीटर,   सिवनीमालवा में  37 मिलीमीटर,  इटारसी  में  18.4 मिलीमीटर,  माखननगर में  28 मिलीमीटर,  सोहागपुर में  34.6 मिलीमीटर,  पिपरिया में  37 मिलीमीटर,  बनखेड़ी  में  24.2 मिलीमीटर,  पचमढ़ी में 25.2 एवं तहसील डोलरिया में 18.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिलीमीटर है।
   अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है वर्तमान में सेठानी घाट का जलस्तर 942.50 फीट है, तवा जलाशय का 1143.10 फीट है,  बरगी जलाशय का 413.55 मीटर एवं बारना जलाशय 343.41  मीटर दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है सेठानी घाट का अधिकतम जल भराव 967 फीट है,  तवा जलाशय का अधिकतम जल भराव 1166 फीट है,  बरगी जलाशय का जल भराव 422.76 मीटर है तथा बारना जलाशय का अधिकतम जल भराव 348.55 मीटर है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.