Type Here to Get Search Results !

अंजलि कांप्लेक्स सेकंड स्टॉप टी टी नगर भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कुशवाहा भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर विशेष आमसभा का आयोजन।

 

भोपाल 9/9/2024 (दयाराम कुशवाहा भोपाल)  आज दिनांक 8 सितंबर 2024 को विधायक विश्राम गृह खंड क्रमांक 2 में प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा जी की अध्यक्षता में अंजलि कांप्लेक्स सेकंड स्टॉप टी टी नगर भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कुशवाहा भवन को लेकर विशेष आमसभा आयोजित की गई भवन के बारे में चर्चा करते हुए योगेश मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि यह भवन 5000 स्क्वायर फीट का है और यह 1993 में अंजलि कांप्लेक्स सेकंड स्टाफ टी टी नगर में सीट क्रमांक 16 भूखंड क्रमांक 2 पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश कुशवाहा समाज को आवंटित किया गया था विगत कुछ वर्षों से मां पीतांबरा गर्ल्स हॉस्टल से (भगत सिंह कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा )नाम पर मध्य प्रदेश कुशवाहा भवन पर अवैध कब्जा है उक्त भवन को अवैध कब्जे से मुक्त करने के लिए प्रस्ताव पास करते हुए मध्य प्रदेश शासन से यह मांग की है कि उक्त मामले की त्वरित जांच कर भवन कुशवाहा समाज को दिलाया जाए आमसभा में भोपाल सीहोर विदिशा राजगढ़ गुना रायसेन नर्मदा पुरम दमोह सागर अशोकनगर इंदौर आदि जिलों से बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा भोपाल किसान नेता किशोरी पटेल इंद्रलाल कुशवाहा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा गंगाराम पटेल अमित कुशवाहा नरेंद्र कुशवाहा डॉ बी एल कुशवाह प्रदेश महामंत्री नीरज कुशवाहा पंचायत अध्यक्ष रमेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.