गोपाल कुमार कुशवाहा सिवनी 02.12.2024 सिवनी आपको जरूर याद होगा मोगली का दोस्त बघीरा, जो उसे हमेशा मुसीबत से बचाता था, जिसकी पीठ पर बैठकर मोगली पूरा जंगल घूमता था। शुक्रवार को वही पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के कोर एरिया दुरिया गेट के पास पहली बार पर्यटकों को नजर आया। जिसे देख वह रोमांचित हो उठे। डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया, बुधवार- गुरुवार व शुक्रवार को कोर एरिया में दुर्लभ काला तेंदुआ (मेलेनिस्टिक भारतीय तेंदुआ) देखा गया। जून में यह अपनी मां के साथ देखा गया था। अब यह करीब डेढ़ वर्ष का हो चुका है।