नर्मदापुरम 18/01/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम पिपरिया आज दिनांक 18.जनवरी दिन शनिवार को सी.एम. राईज शास. उत्कृष्ट आर.एन.ए. उमावि पिपरिया में प्राथमिक, माध्यमिक की कक्षा 4 से 8वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क गणवेश वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यकम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे श्री संतोष परते नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं सरदार वार्ड पार्षद श्री देवेश दुबे एडवोकेट की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। संस्था के प्राचार्य श्री संजीव दुबे ने छात्र-छात्राओं को गणवेश की महत्वता बताते हुये एकरूपता एवं समानता की बात कहीं। विशेष अतिथि अधिवक्ता श्री देवेश दुबे ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाने एवं मन लगाकर पढ़ने एवं नई उच्चाईयों को छूने हेतु प्रेरित किया। गणवेश प्रभारी श्रीराम गुप्ता ने शासन की निःशुल्क गणवेश वितरण की जानकारी दी। कार्यकम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री मनीष जैन जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक माध्यमिक विभाग के प्रधानपाठक श्री गिरीश गौतम एवं श्रीमती माया विजौरिया विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्री सुरेश पटैल, श्री चंद्रभूषण परसाई, श्री दिलीप पटैल एवं अतिथि शिक्षक शब्बु लाल पटैल एवं अक्षय शर्मा का योगदान रहा।
पिपरिया में प्राथमिक, माध्यमिक की कक्षा 4 से 8वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क गणवेश वितरण
January 18, 2025
0
Tags