Type Here to Get Search Results !

चार दिन बाद फिर नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला,

 नर्मदापुरम,06/01/2025 (दयाराम कुशवाहा भोपाल,) नर्मदा पुरम चार दिन पहले आयुध निर्माणी ऑर्डिनेंस फेक्ट्री के पावर हाऊस के पास एक तेंदुए की मौत हुई थी। उस घटनास्थल से लगभग एक किलो मीटर दूर फिर से एक तेंदुए की मौत हो गयी है। आयुध निर्माणी के एक कर्मचारी ने वन विभाग को तेंदुए के मौत की सूचना दी थी। घटना सोमवार दोपहर 11 बजे की बताई जा रही है। तेंदुए की मौत की सूचना मिलते ही पूरे विभाग में हडकप मंच गया। सूचना मिलने के बाद डीएफओ मंयक सिंह गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे है। चार दिन में उसी क्षेत्र में तेंदुए की मौत की यह दूसरी घटना है। इस वजह से उस क्षेत्र पर बड़े सवाल खड़े हो रहे है। विभागीय अधिकारी घटनास्थल पर तेंदुए की मौत के कारण के सभी पहलुओं की गभीरता से जांच कर रहे है। फिलहॉल मृत नर तेंदुए के शव को बागदेव चौकी लाया गया। जहा मंगलवार सुबह पोस्ट मार्टम होगा, उसके  बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों के बारे में विभाग स्पष्ठ कर पाएंगा।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आयुध निर्माणी के पावर हाउस के पास एक मादा तेंदुए की करंट लगने से मौत हो हुई थी। उस घटना के चार दिन बाद फिर उस घटनास्थल से लगभग एक किलो मीटर दूर नर तेंदुए की मौत की सूचना आर्डनेस फैक्ट्री के कर्मचारी ने सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है कि मृत नर तेंदुए का शव

दो से तीन दिन पुराना है, उसके शरीर पर एक घाव भी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी वन्य प्राणी और तेंदुए की मुटभेड हुई होगी यह विभागीय अधिकारी अंदेशा जता रहे है। तेदुए की मौत की क्या वजह है इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्ट मार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलोगा। मुख्य वन सरक्षक अशोक कुमार चौहान, डीएफओ मयक सिह गुर्जर, इटारसी वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र सिंह गौर सहित विभागीय अधिकारी सहित डॉग स्क्वार्ड को टीम घटना स्थल पर पहुंची। तेंदुआ जहा मिला उसके आसपास छानबीन की। आयुध निर्माणी के जंगल में नर मृत तेंदुए का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आसपास के इलाके की छानबीन की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि अयुध निर्माणी जंगल से लगा हुआ है। इस क्षेत्र में तेंदुए और उन्य प्राणी अधिक है। तेंदुए के शिकार की कोई सभावना नहीं है। मृत तेवा के पोस्ट मार्टम होगा। उसके बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का खुलासा होगा। बागदेव धौकी में एसटीआर के डॉक्टर गुरुय्त शर्मा के साथ अन्य वे और डॉक्टरों की टीम तेंदुए का पोस्ट मार्टम करेगी।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.