श्री रामनवमीं पर निकली रामलला की भव्य शोभायात्रा
April 07, 2025
0
नर्मदापुरम 07/04/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया शहर में श्री राम उत्सव समिति के तत्वावधान में निकाली विशालकाय रामलला की शोभायात्रा श्री रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल दिन रविवार 2025 को पचमढी रोड दुर्गा मंदिर से रामनवमी के अवसर पर रामलला की विशालकाय भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिको सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के पचमढी रोड स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर पचमढी रोड, इतवारा बाजार,ओवरब्रिज, काली मंदिर, माता मार्ग संगम, मंगलवारा बाजार, सीमेंट रोड से होती हुई पुराना गल्ला मंडी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बैंड बाजे व डीजे पर बज रहे भक्ति धुनों पर थिरकते नजर आ रहे थे। शोभा यात्रा में सासंद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नपा अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, ममता नागवंशी, जिला दिशा निगरानी समिती सदस्य अरविंद राय, कांग्रेस से दीप छावडा, हरीश बेमन सहित राजनीतिक दल के कार्यकर्ता जुलूस में शामिल होकर लोगों को संयमित तरीके से अपनी खुशी इजहार करने का संदेश दे रहे थे। परंपरागत हथियार लिये श्रद्धालु भक्ति धुनों पर थिरकते नजर आ रहे थे। इस दरम्यान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते हीं बन रहा था। शोभा यात्रा में घोडे पर चार बालिकाए अपने हाथ में तलवार व धर्मध्वज लेकर आगे चल रही थी। वहीआकर्षक मंदिर की झांकी भी थी जिसमें मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम, जानकी,लक्ष्मण तथा हनुमान साक्षात विराजमान थे। वहीं भक्तों का हुजूम जय श्री राम के नारे लगाते आगे बढ़ रहा था। चहुंओर श्रीराम के नारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। इस दरम्यान भक्ति की अछूत बयार बह रही थी। जुलूस में शामिल लोग हर आने जाने वाले लोगों को प्रसाद वितरित करते नजर आ रहे थे। वहीं शोभा यात्रा के स्वागत को लेकर लोग सड़कों पर उतर आये थे। जगह जगह पर शोभा यात्रा में शामिल भगवान की प्रतिमा की आरती भी उतारी गयी। इस दौरान आस्था का सैलाब सड़क पर उमड़ा हुआ दिख रहा था। रथ व गौडी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान श्री राम का रथ व बाहर से आए गौडी कलाकारो द्वारा गौडी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। रथ पर सवार भगवान राम के साथ राम दरबार के सभी भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं रथ के आगे बालिकाए घोड़े पर सवार धर्म ध्वजा लेकर चल रही थी। शोभायात्रा में वि ढोल-ढमाकों के साथ श्रद्धालु भक्त झूमते नाचते भगवान श्री राम के देते जयकारे लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख मे एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव, एसडीओपी मोहित यादव और तहसीलदार वैभव बैरागी सहित दोनों ओर के टीआई मंगलवारा थाना से गिरिश त्रिपाठी, पचमढ़ी रोड थाना विजय सनस पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।