मध्यप्रदेश मे पिपरिया की बेटी ने किया आठवां स्थान प्राप्त किया
May 08, 2025
0
नर्मदापुरम 8/05/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया नर्मदापुरम् क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह, पूर्व विधायक हरिशंकर जयसवाल, पूर्व जिलाअध्यक्ष संपत मूंदड़ा, जनपद सदस्य नरसिंह रावत ने किया बेटी का संम्मान
विगत रात्रि ग्राम हथवास, पिपरिया की होनहार बिटिया साक्षी कुशवाहा, पुत्री स्व. श्री भगवानदास कुशवाह ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए बल्कि सम्पूर्ण ग्राम एवं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में पिपरिया के हथवास ग्राम की साक्षी कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन किया है। साक्षी ने 98.6% अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। साक्षी ने 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने तीन विषयों में 99% अंक प्राप्त किए हैं। हथवास मास्टर माइंड हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा साक्षी ने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है।
साक्षी के पिता भगवानदास कुशवाहा का दो साल पहले निधन हो गया था। उनकी मां मालती कुशवाहा और बड़े भाई जय कुशवाहा उनकी देखभाल कर रहे हैं। जय ने खुद 12वीं की परीक्षा 85% अंकों से पास की है। वह मैकेनिक का काम करके अपनी पढ़ाई के साथ-साथ बहन की शिक्षा में भी मदद कर रहा है।
जय कहते हैं कि पिता के देहांत बाद घर की जिम्मेदारी आ गई। खर्च चलाने के लिए मैकेनिक की दुकान पर काम करने जाने लगे। जब भी समय मिलता वे पढ़ाई करते थे। साक्षी पीएससी करना चाहती हैं ।
साक्षी ने बताया कि उन्होंने रोजाना 7-8 घंटे की पढ़ाई की। उनका अगला लक्ष्य पीएससी परीक्षा पास करना है। स्कूल के संचालक लोचन सागर प्रजापति ने कहा कि साक्षी एक कुशाग्र बुद्धि छात्रा हैं। स्कूल ने उनकी फीस माफ कर दी है और आगे की पढ़ाई में भी हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।