![]() |
अन्नपूर्णा देवी” |
स्व. डॉ. देवेंद्र वर्मा को खेडापति माता मठ परिवार की श्रद्धांजलिनर्मदापुरम 19/09/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया, खेडापति माता मठ समिति के प्रतिभाशाली कलाकार स्वर्गीय डॉ. देवेन्द्र वर्मा ने लगभग 27 वर्ष पूर्व सन् 1998 में दुर्गा प्रतिमा को विभिन्न प्रकार के अनाज से सजाकर अद्वितीय “अन्नपूर्णा देवी” का रूप प्रदान किया था। उनकी यह अनूठी कलाकृति उस समय नगर में आकर्षण का केंद्र बनी थी।
आगामी शारदेय नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को एक बार फिर उसी अलौकिक अन्नपूर्णा स्वरूप के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। खेडापति माता मठ परिवार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन स्व. डॉ. देवेन्द्र वर्मा की स्मृति को समर्पित रहेगा।
मठ परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कला और भक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।