Type Here to Get Search Results !

पिपरिया मंडी में धान की आवक ठप, कम दामों से किसानों में नाराजगी


पिपरिया मंडी में धान की आवक ठप, कम दामों से किसानों में नाराजगी



नर्मदापुरम 30/12/2025  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया कृषि उपज मंडी पिपरिया में मंगलवार को धान की आवक लगभग ठप रही। मंडी में महज 10 से 15 ट्रॉलियां धान की ही पहुंच सकीं, जबकि इस समय धान का पीक सीजन चल रहा है। सामान्य दिनों में इसी समय मंडी के पूरे सेट भरे रहते थे और दो-दो दिन तक नीलामी पूरी नहीं हो पाती थी।


सोमवार को धान के दामों में अचानक आई गिरावट से नाराज किसानों ने मंडी में चक्का जाम किया था। किसानों का कहना है कि उन्हें लागत के अनुरूप सही दाम नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं। इसी नाराजगी के चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में किसानों ने मंडी में धान लाना ही बंद कर दिया।




किसानों के अनुसार पिपरिया मंडी में पूसा बासमती धान के भाव काफी नीचे चले गए हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों ने व्यापारियों पर छलावा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले बेहतर दाम का भरोसा दिलाया गया, लेकिन नीलामी के समय भाव गिरा दिए गए।



मंडी में पसरा सन्नाटा हालात की गंभीरता को बयां कर रहा है। जहां इस समय ट्रॉलियों की कतारें लगनी चाहिए थीं, वहां गिनती की ट्रॉलियां खड़ी नजर आ रही हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि धान के भाव को लेकर तत्काल हस्तक्षेप किया जाए, ताकि उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

यदि हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में मंडी की आवक और घटने की आशंका जताई जा रही है, जिसका सीधा असर किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। 

ऐ रहे पिपरिया मंडी  भाव

दिनांक-30-12-2025

 न्यूनतम  - उच्चतम - माडल

गेहूं -2420- 2811-2528

चना-4500-5341-5211

तुअर-5500-6180-6000

सोयाबीन-4400-4500-4480   

धान - 2200-3861-3700

मक्का-1656-1669-1669

 मूँग-2500-7580-7320



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.