Type Here to Get Search Results !

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का पिपरिया आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 


युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का पिपरिया आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भोपाल 24/12/2025  (दयाराम कुशवाहा )
भोपाल पिपरिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का गुरुवार को पिपरिया आगमन हुआ। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नवनीत नागपाल, पूर्व जिला सतर्कता निगरानी समिति सदस्य श्री अरविंद राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री बलराम ठाकुर, राजा भैया पटेल, प्रशांत रघुवंशी, भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती ममता नागवंशी, सविता राज, रेखा शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र उपाध्याय, पंचम सिंह बेकर, गुलाब बेकर, गिरधर मल्ल, राजेश जायसवाल, अमन कटकबार, नरेंद्र पटेल, जीतू साहू, मुकेश खटीक, शक्ति मालवीय, बबलू राजपूत, नीलम पचौरी, ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गोपालदास दुदानी, लखन आनंदानी, महामंत्री सुजीत रघुवंशी, राहुल सरकार पुरबिया, किसान मोर्चा के चंद्रेश रघुवंशी एवं दुर्गेश गोस्वामी की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिपरिया में उन्हें जो स्नेह और सम्मान मिला है, उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता मिलकर भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
आगमन के दौरान श्री टेलर ने दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, मंडल अध्यक्ष श्री बलराम ठाकुर, श्री नवनीत नागपाल एवं श्री अरविंद राय के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कर मां जगत जननी से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.