Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में श्रीराम यज्ञ व मानस सम्मेलन का भव्य आयोजन, 22 से 31 जनवरी तक धर्ममय माहौल


पिपरिया में श्रीराम यज्ञ व मानस सम्मेलन का भव्य आयोजन, 22 से 31 जनवरी तक धर्ममय माहौल


नर्मदापुरम् 
19/1/206(छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् 

पिपरिया, “प्रबिसि नगर कीजे सब काजा, हृदय राखि कौसलपुर राजा” की पावन भावना के साथ पिपरिया नगर में एक भव्य एवं गौरवशाली धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। तुलसी नगर स्थित गल्ला बाजार, पिपरिया में श्रीराम यज्ञ, मानस सम्मेलन एवं नवान्ह पारायण का आयोजन गुरुवार 22 जनवरी 2026 से शनिवार 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बन गया है।

समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने बताया । यह आयोजन सन् 1954 के लगभग प्रारंभ हुआ । इसके अंतर्गत श्रीराम यज्ञ एवं नवान्ह पारायण 22 से 31 जनवरी तक निरंतर संपन्न होगा। वहीं मानस सम्मेलन (प्रवचन) प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तथा रात्रि 8 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के प्रख्यात संत-महात्मा अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे।

आमंत्रित संत-आचार्य

यज्ञाचार्य के रूप में श्री राजेंद्र कुमार जी मिश्रा (वाराणसी) मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ ही


  • विध्यपीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री लक्ष्मणाचार्य जी महाराज (मिर्जापुर, उ.प्र.),

  • अनंत श्री विभूषित पूज्य 1008 श्री ब्रह्मचारी जी महाराज (बापौली धाम, मांगरोल, म.प्र.),

  • युवा संत पंडित शिवम जी शुक्ल मानस चंचरीक (प्रयागराज, उ.प्र.),

  • पंडित श्री सुरेश शरण जी महाराज (रामकथा पुंज, महंत श्री बालाजी मंदिर, हिंगनघाट, महाराष्ट्र)

    अपने प्रवचनों से धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश देंगे।

  • कार्यक्रम की रूपरेखा
  • 22 जनवरी – यज्ञशाला पूजन एवं देव आव्हान

  • 23 जनवरी – यज्ञ अग्नि प्रवेश

  • 23 से 31 जनवरी – नवान्ह पारायण पाठ

  • 24 से 30 जनवरी – मानस सम्मेलन (प्रवचन)

  • 31 जनवरी – यज्ञ पूर्णाहुति

आयोजन में विशेष रूप से पूज्य सुश्री शांति श्रियाजी मानस हंस (अयोध्या, उ.प्र.) की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

श्री रामचरित मानस यज्ञ समिति, पिपरिया द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस पावन आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्मलाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.