पिपरिया सिलारी चौराहे पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री नीरज बेस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
नर्मदापुरम् 20/1/206(छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम्
पिपरिया, शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए मंगलवार को सिलारी चौराहा पर संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री नीरज बेस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
इस दौरान एसआई राजेंद्र कुशवाहा, एएसआई पर्वत सिंह, आरक्षक अतुल (334), प्रधान आरक्षक प्रकाश (243), आरक्षक शिवम वर्मा (115) एवं आरक्षक प्रतीक साहू (434) की मौजूदगी में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 10 वाहन चालकों पर चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान 6,300 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।
अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड और ओवर हाइट वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
