Type Here to Get Search Results !

18 से 25 जनवरी तक सिवनी में श्रीमद् भागवत कथा, प्रतिदिन होंगे प्रवचन



18 से 25 जनवरी तक सिवनी में श्रीमद् भागवत कथा, प्रतिदिन होंगे प्रवचन


जिला सिवनी 17/1/206         ( गोपाल कुमार कुशवाहा जिला सिवनी,सिवनी नगर के कटंगी नाका क्षेत्र स्थित सिंह वाहिनी मंदिर के पीछे 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन महिला मंडल कटंगी नाका, सिवनी के तत्वावधान में किया जा रहा है।


आयोजकों के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मोक्ष मार्ग का दिव्य संदेश दिया जाएगा।


कथा का शुभारंभ 18 जनवरी को कलश शोभायात्रा एवं महात्म्य कथा के साथ होगा। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


आयोजक मंडल ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.