विहिप बजरंगदल की प्रान्त स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
दो दिवसीय आयोजन में प्रदेशभर की टीमों ने दिखाया दमखम
भोपाल | 28 जनवरी 2026
विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल मध्यभारत प्रान्त द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रान्त स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को अयोध्या नगर चौराहा स्थित मिनाल गेट नंबर-2, आर.के. स्पोर्ट्स वर्ल्ड में हुआ। प्रतियोगिता में प्रान्त के सभी विभागों की टीमों ने भाग लेकर खेल कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में …… विभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर राष्ट्रीय संयोजक द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सभी जिलों की टीमों ने खेल भावना के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
समापन अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक ने खिलाड़ियों एवं बजरंगदल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खेल को शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, क्षेत्रीय संयोजक विश्व वर्धन भट्ट, प्रान्त संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रान्त अध्यक्ष किशन लाल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी शिखर मित्तल, प्रान्त सह मंत्री जितेंद्र चौहान, प्रान्त संयोजक अवधेश तिवारी, प्रान्त सह संयोजक लोकेन्द्र मालवीय, ग्रामीण डीआईजी राजेश चंदेल, प्रान्त बालोपासना प्रमुख दिनेश यादव, भोपाल विभाग मंत्री जीवन शर्मा, विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा एवं बजरंगदल भोपाल विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
कैलाश कुशवाह
प्रचार-प्रसार प्रमुख, जिला वीर सावरकर
मो. 7869029299
