पिपरिया में सख्त वाहन चेकिंग, 12 चालान काटे, ₹5000 का समन शुल्क वसूला
नर्मदापुरम् पिपरिया 24/2/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया,
पिपरिया। सड़क सुरक्षा को लेकर थाना पिपरिया पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 12 चालान बनाकर ₹5000 का समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाहन की बॉडी से ऊंचा, लंबा एवं डाला खुला रखकर सामान भरकर परिवहन करने वाले 6 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनसे ₹3000 का समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 5 चालकों पर ₹1500 तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले 1 चालक पर ₹500 का चालान किया गया।
कार्रवाई के दौरान एसडीओपी पिपरिया, नायब तहसीलदार पिपरिया सहित थाना पिपरिया के एसआई शिव प्रसाद तिवारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



