पिपरिया में विशेष अभियान: 7 स्थाई वारंटी और 5 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार
नर्मदापुरम् पिपरिया 23/2/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, (नर्मदापुरम)। आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पिपरिया पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। थाना पिपरिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 स्थाई वारंटी और 5 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साईकृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी मोहित कुमार यादव (रा.पु.से.) के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया। इसी क्रम में थाना पिपरिया में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर 22 फरवरी 2026 को जिला रायसेन और नर्मदापुरम के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान कई वर्षों से फरार चल रहे 7 स्थाई वारंटी एवं 5 गिरफ्तारी वारंटी को पकड़कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई।
ये रहे गिरफ्तार वारंटी
- सबदर पिता गफूर शाह (31), ग्राम सेमरी हरचंद – स्थाई वारंटी
- दीपक पिता सुरेश पुर्विया (26), ग्राम घाट पिपरिया – स्थाई वारंटी (3 प्रकरण)
- छोटू उर्फ पन्नालाल पिता बालाराम अहिरवार, गांधी वार्ड पिपरिया – स्थाई वारंटी
- राजा उर्फ आसिफ पिता स्व. नसीर खान (29), सरदार वार्ड पिपरिया – स्थाई वारंटी (2 प्रकरण)
- आविद पिता जान मोहम्मद (50), सरदार वार्ड पिपरिया – गिरफ्तारी वारंटी
- एक महिला – गिरफ्तारी वारंटी
- मोनू उर्फ सुनील पिता राजेन्द्र ठाकुर (28), सरदार वार्ड पिपरिया – गिरफ्तारी वारंटी
- विकास पिता कैलाश ठाकुर (24), पुरानी बस्ती पिपरिया – गिरफ्तारी वारंटी
- अरविंद मेहरा पिता चैनसिंह मेहरा (34), ग्राम सांडिया – गिरफ्तारी वारंटी
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उपनिरीक्षक भागचंद धुर्वे, उपनिरीक्षक मानिक सिंह बट्टी, उपनिरीक्षक किशन उईके, उपनिरीक्षक मोनिका सिंह, उपनिरीक्षक शिवप्रसाद तिवारी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



