
फाग महोत्सव समिति ने किया भंडारा प्रसादी का आयोजन श्री गणेश मंदिर परिसर पर ,
नर्मदापुरम् पिपरिया 22/2/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया,
पिपरिया हथवांस नई गल्ला मंडी रोड स्थित श्री गणेश मंदिर में दिन शनिवार, 21 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ फाग महोत्सव समिति ने आयोजन किया गया। रिद्धि-सिद्धि के स्वामी, शुभ-लाभ के सृजनकर्ता और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन करने के लिये, श्रद्धालुओं का उमड़ पड़ा सैलाब
सायं 7 बजे से प्रारंभ हुए धार्मिक आयोजन भक्तों ने भक्ति-रस में डूबकर गणपति बप्पा की आराधना की। रात्रि 7.30 बजे महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आरती के पश्चात महाप्रसादी एवं भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बैठक कर भंडारा प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
फाग महोत्सव समिति द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्प सज्जा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को फाग पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि फाग उत्सव का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और नवीन चेतना का संचार करना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के हृदय उपवन में सिद्धि विनायक समृद्धि एवं मंगल भावों के कुसुम विकसित हों, ऐसी मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
आस्था और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने नगर के धार्मिक वातावरण को और भी ऊर्जावान बना दिया।




