स्मैक पाउडर मामले में फरार सह-आरोपी राज साहू गिरफ्तार, विशेष न्यायालय में किया पेश
नर्मदापुरम् पिपरिया 14/2/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, अवैध स्मैक पाउडर के मामले में फरार चल रहे सह-आरोपी राज साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
मामला अपराध क्रमांक 11/26 धारा 8, 21, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। पुलिस के अनुसार आरोपी राज साहू पिता मानकलाल साहू (25) निवासी ग्राम हथवास थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम, लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने 15 फरवरी 2026 को ग्राम हथवास से उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और विधिवत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को 16 फरवरी 2026 को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड पिपरिया के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।



