Type Here to Get Search Results !

सांडिया सीताराम घाट से शुरू हुई तैराकी, 8 घंटे में बना,नागपुर के आयरनमैन डा.राजेंद्र जायसवाल ने नर्मदा में तैरकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

 

सांडिया सीताराम घाट से शुरू हुई तैराकी, 8 घंटे में बना,नागपुर के आयरनमैन डा.राजेंद्र जायसवाल ने नर्मदा में तैरकर बनाया विश्व रिकॉर्ड


63 साल की उम्र में ,आयरनमैन’ का कमाल: नर्मदा में 8 घंटे 13 मिनट तैरकर 25.65 किमी पूरा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


नर्मदापुरम् पिपरिया 11/3/2026 ( छगन कुशवाहा )

 पिपरिया। नर्मदा नदी सांडिया सीताराम घाट से तैराकी कर नागपुर के ‘आयरनमैन’ डॉ. राजेंद्र जायसवाल ने 63 वर्ष की उम्र में अद्भुत साहस और फिटनेस का परिचय देते हुए नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। बुधवार 11 मार्च 2026 को ग्राम सांडिया के श्री सीताराम घाट से शुरू हुई इस तैराकी में उन्होंने लगातार 8 घंटे 13 मिनट तक तैरकर करीब 25.65 किलोमीटर का सफर तय किया।

यह तैराकी जय माता दी समिति पिपरिया के सहयोग से आयोजित की गई। सुबह शुरू हुई इस चुनौतीपूर्ण तैराकी के दौरान डॉ. जायसवाल ने नर्मदा के प्रवाह के बीच अपनी अद्भुत सहनशक्ति का प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड बनाकर सभी को प्रेरित किया।

डॉ. राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान से प्रेरित हैं। इसी संदेश को समाज तक पहुंचाने और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने यह अनोखी तैराकी चुनौती स्वीकार की।

समिति के सदस्यों ने बताया कि 63 वर्ष की उम्र में इतनी लंबी दूरी तक लगातार तैरना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, इसलिए ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व का पिपरिया नगर में सम्मान किया जाएगा। डॉ. राजेंद्र जायसवाल का सम्मान एक निजी होटल गीतांजलि, मे कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.