Type Here to Get Search Results !

झूलेलाल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, लंगर में उमड़ा जनसैलाब

 


झूलेलाल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, लंगर में उमड़ा जनसैलाब


नर्मदापुरम् पिपरिया 21/3/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। भगवान श्री झूलेलाल जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा और लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।


पचमढ़ी रोड स्थित सिंधु धर्मशाला में दोपहर 1 बजे से लंगर प्रारंभ हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद शाम 4 बजे श्री सिंधी गुरु मंदिर साहिब से शोभायात्रा निकाली गई।




शोभायात्रा पचमढ़ी रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा से शुरू होकर इतवारा बाजार, ओवरब्रिज, मंगलवारा चौराहा होते हुए सांडिया रोड तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।




शोभायात्रा में सिंधी समाज के वरिष्ठजन, सिख समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। शहर के विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।


इस दौरान विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी लंगर में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।


सिंधी समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता गोपालदास दुदानी ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों की अच्छी भागीदारी रही। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.