पिपरिया पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से अपहृता को किया दस्तयाब
नर्मदापुरम् पिपरिया 21/3/2026
( छगन कुशवाहा )
पिपरिया। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस की सक्रियता और साइबर सेल की मदद से बड़ी सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार थाना स्टेशन रोड पिपरिया में दर्ज अपराध क्रमांक 12/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृता की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान युवती के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा थोटा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी पिपरिया व थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने 16 मार्च की रात करीब 8 बजे साइबर सेल की सहायता से पीथमपुर की पटेल कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में दबिश दी, जहां से अपहृता को दस्तयाब किया गया। पूछताछ के बाद उसे महिला बल की अभिरक्षा में थाना लाया गया।
यहां महिला अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में कथन दर्ज कराए गए। जांच में अपहृता के साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना नहीं होना सामने आने पर उसे विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह, आरक्षक अजय, आरक्षक रोहित ठाकुर, महिला आरक्षक वंदना एवं साइबर सेल के आरक्षक दीपेश सोलंकी की अहम भूमिका रही।



