Type Here to Get Search Results !

मोबाइल गुम हुआ, खाते से उड़े 2.78 लाख; 7 आरोपी गिरफ्तार, 92 हजार बरामद

 


मोबाइल गुम हुआ, खाते से उड़े 2.78 लाख; 7 आरोपी गिरफ्तार, 92 हजार बरामद


नर्मदापुरम् पिपरिया 20/3/2026 

( छगन कुशवाहा )

नर्मदापुरम/सिवनी मालवा। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिवनी मालवा थाना पुलिस ने मोबाइल गुम होने के बाद खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 92 हजार रुपए की राशि भी जब्त की है।




फरियादी नर्मदा प्रसाद रघुवंशी, निवासी इंदिरा कॉलोनी बनापुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 फरवरी 2026 को उनका मोबाइल सिवनी मालवा क्षेत्र में गुम हो गया था। इसके बाद अज्ञात लोगों ने मोबाइल और सिम का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से कुल 2 लाख 78 हजार रुपए निकाल लिए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मोबाइल और बैंकिंग डिटेल्स का इस्तेमाल कर हरदा जिले के अलग-अलग कियोस्क और एमपी ऑनलाइन सेंटरों से यूपीआई के जरिए लेन-देन कर ठगी की। रकम को अलग-अलग स्थानों से निकालकर ट्रांजेक्शन को जटिल बनाया गया।




तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 318(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी और आम लोगों की आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.