Type Here to Get Search Results !

बनखेड़ी में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर—भोपाल रेफर

 


बनखेड़ी में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर—भोपाल रेफर

नर्मदापुरम् पिपरिया 22/3/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया/बनखेड़ी। बनखेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नायगांव निवासी भाजपा नेता सोनू साहू पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल सोनू साहू को तत्काल पिपरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें भोपाल ले गए। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।



घटना की सूचना मिलते ही समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल पहुंच गई, जिससे वहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।



पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद?

हमले के पीछे कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पुरानी रंजिश का परिणाम मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आरोपियों की तलाश जारी

बनखेड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.