Type Here to Get Search Results !

सिलारी में NSS शिविर का समापन, युवाओं में सेवा और नेतृत्व का संचार

 


सिलारी में NSS शिविर का समापन, युवाओं में सेवा और नेतृत्व का संचार


नर्मदापुरम् पिपरिया 22/3/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिपरिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) बालक इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को ग्राम पंचायत सिलारी में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।



कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि लाल सहाब वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने शिविर के सात दिनों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।



शिविर में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा ग्राम संपर्क जैसे विभिन्न सामाजिक कार्य किए गए, जिनका ग्रामीणों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।



मुख्य अतिथि लाल सहाब वर्मा ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि NSS युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।


महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.के. मेहरा ने भी स्वयंसेवकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र हरदीप नागपाल, ग्राम पंचायत सिलारी के पूर्व सरपंच सीताराम मेहरा एवं रूपसिंह वर्मा सहित महाविद्यालय स्टाफ और ग्रामवासी उपस्थित रहे।




अंत में कार्यक्रम अधिकारी कृष्णा खाड़े ने शिविर की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.