नर्मदापुरम् पिपरिया 6/3/2026 ( छगन कुशवाहा ) ,नर्मदापुरम। जिले में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित रूप से आपूर्ति जारी है।
जिले में पेट्रोल-डीज़ल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी
उन्होंने बताया कि वर्तमान खपत को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण किया गया है, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। प्रशासन द्वारा पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी के स्टॉक की लगातार निगरानी भी की जा रही है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले की जरूरत के अनुसार एलपीजी गैस का भी पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीज़ल या गैस खरीदें। अनावश्यक रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण करने से बचें, क्योंकि जिले में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।


