Type Here to Get Search Results !

अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार

 




अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार


नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है।



पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रेन से उतरकर मंडी रोड स्थित अंडरब्रिज के पास मैदान में स्मैक बेचने की फिराक में हैं।



सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आदर्श (18) निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19) निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया बताए। तलाशी लेने पर आदर्श के पास से पारदर्शी पन्नी में रखा स्मैक पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मादक पदार्थ राजवीर उर्फ विक्की सिलावट को देने आए थे, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



इन धाराओं में केस दर्ज:

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।


जब्त सामग्री:



  • 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमत करीब 80 हजार रुपए)

  • 3 मोबाइल फोन (कीमत करीब 30 हजार रुपए)

  • 1,000 रुपए नगद


इनकी रही भूमिका:

कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उप निरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम, नंदकिशोर तथा आरक्षक चंद्रप्रकाश, अजय चौहान और रोहित ठाकुर की अहम भूमिका रही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.