Type Here to Get Search Results !

भोपाल में कुशवाहा समाज का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण


भोपाल 26/04/2026  (दयाराम कुशवाहा ) भोपाल भोपाल। प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश, जिला भोपाल द्वारा कुशवाहा भवन, सेकंड स्टॉप, तुलसी नगर में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसी राम कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, प्रदेश सचिव खुशी लाल कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, हेमराज कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, प्रदेश कार्यालय सचिव मुकेश कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री मनीष कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, संगठन मंत्री नवल सिंह कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी तोरण सिंह कुशवाहा, संभागीय अध्यक्ष (इंदौर) सोनू कुशवाहा, संभागीय अध्यक्ष (चंबल) राकेश सिंह कुशवाहा सहित जिला अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश कुशवाहा एवं जिला महामंत्री डालचंद कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय कुशवाहा समाज की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों—श्रीमती ओमवती कुशवाहा (महिला जिला अध्यक्ष), श्रीमती नारायणी कुशवाहा (जिला महामंत्री), युवा जिला अध्यक्ष शाका कुशवाहा एवं युवा महामंत्री कवित कुमार सैनी—का पुष्पमाला एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।

साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले भोपाल जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने समाज के युवाओं और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा और संगठन के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में समाज प्रगति कर रहा है, उसी प्रकार मध्य प्रदेश में भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।


कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री डालचंद कुशवाहा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.