भोपाल 26/04/2026 (दयाराम कुशवाहा ) भोपाल। प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश जिला भोपाल द्वारा आज कुशवाहा भवन, सेकंड स्टॉप, तुलसी नगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शैक्षणिक वर्ष 2025–26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले भोपाल जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित होगी, साथ ही भोपाल जिला कार्यकारिणी का विस्तार एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भोपाल जिला अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश कुशवाहा एवं जिला महामंत्री डालचंद कुशवाहा ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा उपस्थित रहेंगे। वहीं मार्गदर्शन हेतु प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा की विशेष उपस्थिति रहेगी।
समाज के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अभिभावकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
