Type Here to Get Search Results !

खापरखेड़ा की आटा चक्की से गांजा जब्त, 174 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार

 


खापरखेड़ा की आटा चक्की से गांजा जब्त, 174 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार


नर्मदापुरम् पिपरिया 24/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया । अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरिया पुलिस ने खापरखेड़ा में कार्रवाई करते हुए आटा चक्की की दुकान से गांजा बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 174 ग्राम गांजा और बिक्री के 700 रुपए जब्त किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।



पुलिस के मुताबिक 23 अप्रैल 2026 को कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खापरखेड़ा में एक आटा चक्की की दुकान पर गांजा पुड़िया बनाकर बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दुकान के अंदर बैठे युवक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम रामलाल केवट (27) निवासी खापरखेड़ा बताया।



तलाशी लेने पर उसके पास से 174 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री के 700 रुपए भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में रामलाल ने बताया कि वह कौशल पटेल का गांजा कमीशन पर बेचता था। इसके आधार पर पुलिस ने कौशल पटेल को भी आरोपी बनाया है, जिसकी तलाश की जा रही है।



पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन व एसडीओपी मोहित कुमार यादव के निर्देशन में जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिपरिया पुलिस अब तक 123 लीटर अवैध शराब और गांजे के 31 पौधे जब्त कर चुकी है।

कार्रवाई में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक पर्वत सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.