Type Here to Get Search Results !

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: अस्पताल में मच्छरदानियां बांटीं, मरीजों को खिचड़ी परोसी

 


जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: अस्पताल में मच्छरदानियां बांटीं, मरीजों को खिचड़ी परोसी




नर्मदापुरम् पिपरिया 23/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। सरकारी अस्पताल में गुरुवार को सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। अमृत सेवा समिति के आव्हान पर जैन परिवार ने मरीजों के बीच पहुंचकर न सिर्फ भोजन सेवा की, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के लिए मच्छरदानियों का वितरण भी किया।



श्री राजेश जैन और श्रीमती ऋतु जैन ने अपनी पुत्री खुशी जैन के जन्मदिन को खास बनाते हुए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) वार्ड में भर्ती बच्चों के लिए 10 मच्छरदानियां वितरित कीं। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों व परिजनों को खिचड़ी परोसकर भोजन सेवा भी की।



समिति के सदस्यों ने बताया कि अमृत सेवा समिति लगातार अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कोरोना काल में भी समिति ने ऑक्सीजन मशीनें उपलब्ध कराकर अहम सहयोग दिया था। इसके अलावा समय-समय पर भोजन सेवा, दूध-बिस्किट वितरण, गरीब मरीजों की मदद और मृतकों के शवों को उनके गांव तक पहुंचाने जैसे मानवीय कार्य किए जाते रहे हैं।



अस्पताल प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर समिति सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इस दौरान बीएमओ डॉ. ऋचा कटकवार ने जैन परिवार और समिति के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में सुखदेव सिंह कालोटी, उदय राजपूत, निरंजन वैष्णव, गोपाल साहू, बलराम पाटर, विनोद मालवीय सहित जैन परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। जैन परिवार ने भविष्य में भी समिति के साथ मिलकर सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.