Type Here to Get Search Results !

दिव्यांगजनों की सहायता के लिए संवेदनशील पहल मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रदान कीं 20 व्हीलचेयर व 10 वॉकर

  

भोपाल 08/05/2026  (दयाराम कुशवाहा )   भोपाल सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने रविवार को जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं असहाय लोगों को 20 व्हीलचेयर एवं 10 वॉकर उपलब्ध कराए हैं। मंत्री श्री कुशवाह ने समाधिया कॉलोनी स्थित अपने स्थानीय कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव को यह सामग्री सौंपी और जल्द से जल्द जरूरतमंदों तक यह सहायता उपकरण पहुंचाने के निर्देश दिए।

 इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों का जीवन सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री कुशवाह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता, संवेदनशीलता और सहयोग पहुंचाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

 इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.