Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में बिजली व्यवस्था बदहाल: रातभर बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान

 


पिपरिया में बिजली व्यवस्था बदहाल: रातभर बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान




नर्मदापुरम् पिपरिया 11/5/2026 

( छगन कुशवाहा ) पिपरिया,

पिपरिया के सांडिया रोड स्थित अशोक वार्ड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सोमवार रात करीब 12 बजे से सुबह 5:30 बजे तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। बिजली नहीं होने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे और रद्दी कागज व तौलियों से हवा कर किसी तरह रात काटी।




स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हाल ही में लगाए गए नए ट्रांसफार्मर और केबिल बेहद घटिया गुणवत्ता के हैं। यही कारण है कि आए दिन फॉल्ट होने से कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। लोगों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा निम्न स्तर की सामग्री सप्लाई की गई, लेकिन इसकी कोई जांच नहीं कराई जा रही।



रातभर बिजली बंद रहने से पूरे अशोक वार्ड और सांडिया रोड क्षेत्र के रहवासियों में भारी नाराजगी रही। लोगों ने बताया कि विद्युत मंडल ने शिकायत और सूचना के लिए कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, लेकिन बिजली बंद होने या फॉल्ट की कोई सूचना उन ग्रुपों में साझा नहीं की जाती। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी और बढ़ जाती है।


रहवासियों ने सवाल उठाया कि विद्युत मंडल हर साल करोड़ों रुपए मेंटेनेंस पर खर्च करने का दावा करता है, फिर भी बार-बार फॉल्ट और घंटों बिजली बंद रहने की स्थिति क्यों बन रही है। लोगों का कहना है कि गर्मियों में बिजली के बिल हजारों रुपए तक पहुंच रहे हैं और अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.