Type Here to Get Search Results !

पिपरिया मंडी में चना चोरी, शेड से 8 बोरी गायब

 


पिपरिया मंडी में चना चोरी, शेड से 8 बोरी गायब


नर्मदापुरम् पिपरिया 11/5/2026 

( छगन कुशवाहा ) पिपरिया,

पिपरिया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में शासकीय चना उपार्जन का कार्य कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित किया जा रहा है। मंडी स्थित रत्नागर्भा कृषक उत्पादक सहकारी समिति गढ़ाघाट पिपरिया द्वारा चना खरीदी की जा रही है।



इसी बीच मंडी परिसर में चना चोरों का आतंक सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंडी शेड में मुर्गा जाली से चारों ओर कवर कर रखी गई चना की बोरियों में से अज्ञात चोरों ने 50-50 किलो की 8 बोरी छल्ली से निकालकर पार कर दी। चोरी गया चना करीब 4 क्विंटल बताया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपए आंकी गई है।



घटना के बाद मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों और समिति कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खरीदी केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से आए दिन चोरी की घटनाओं का खतरा बना रहता है।


मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब देखना होगा कि मंडी प्रशासन चोरों तक पहुंचने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाता है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.