Type Here to Get Search Results !

सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, दस्‍तावेज परीक्षण एवं साक्षात्‍कार 05 जून से 11 जून 2026 तक

 

सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, दस्‍तावेज परीक्षण एवं साक्षात्‍कार 05 जून से 11 जून 2026 तक 

सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के कुल 500 पदों पर भर्ती हेतु मध्‍यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा ऑनलाईन परीक्षा दिनांक 29-04-2026 तक प्रदेश के चार शहरों—भोपाल, जबलपुर, सागर एवं सीधी में आयोजित कराई गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम दिनांक 18.05.2026 को वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर घोषित किया जा चुका है। सफल उम्‍मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, दस्‍तावेज परीक्षण एवं साक्षात्‍कार की कार्यवाही मध्यप्रदेश के भोपाल में लाल परेड ग्राउण्‍ड, जहांगीराबाद भोपाल तथा जबलपुर के परेड ग्राउण्‍ड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी जबलपुर में 05 जून से 11 जून 2026 तक होगी।

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार म.प्र.कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर पहुंच सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित दिनांक को ही पहुंचना आवश्यक है। उम्मीदवार को शारीरिक प्रवीणता के लिये जो दिनांक व स्थान सूचित किया जा रहा है उस दिनांक व स्थान में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान आधार ई-केवायसी सत्यापन कराया जाएगा। अत: अभ्यर्थी अपना मूल आधार कार्ड साथ लेकर आएं। अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित करें कि उनका आधार नम्बर उनके द्वारा लॉक न कर दिया गया हो। दस्तावेज परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को समस्त मूल आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति (photocopy) साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.