Type Here to Get Search Results !

परेषान जनता सवारिया परेषान - ठेंगे के नियमः बीच सड़क पर बस रोककर भरी जा सवारियां -- आर.टीओ बेखबर

 परेषान जनता सवारिया परेषान - ठेंगे के नियमः बीच सड़क पर बस रोककर भरी जा सवारियां आर.टीओ बेखबर  



दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने सभी यात्री बसों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी बसों का संचालन सिर्फ बस स्टेण्ड से ही होगा और सभी गाड़ियां निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुककर सवारियां बैठाएंगी, लेकिन बस ऑपरेटर सारे नियमों को ठेंगे पर मारते हुए मनमानी पर उतारू हैं। बीच सड़क पर बस रोककर सवारियां बैठाने की होड़ दिन भर चलती रहती है। परिवहन विभाग ने इस अव्यवस्था को रोकने के लिए उड़नदस्ते की तैनाती कर रखी है, लेकिन ये टीम कभी कोई कार्रवाई नहीं करती। हैरानी की बात तो ये है कि संभागीय आरटीओ कार्यालय है और यहां के अधिकारी-कर्मचारी दिन में कई बार यहीं से आवागमन करते हैं लेकिन उन्हें कैसे कुछ नहीं दिखाई देता, यह सोचने वाली बात है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.