Type Here to Get Search Results !

मंगलवारा थाना प्रभारी ने होटल-ढाबा संचालकों की ली बैठक, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के निर्देश

 


मंगलवारा थाना प्रभारी ने होटल-ढाबा संचालकों की ली बैठक, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के निर्देश


नर्मदापुरम् पिपरिया 21/5/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। शहर के मंगलवारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी गिरिश त्रिपाठी ने बुधवार को होटल, लॉज और ढाबा संचालकों की बैठक ली। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने की समझाइश दी गई।




थाना प्रभारी ने कहा कि यदि किसी भी होटल, लॉज या ढाबे पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। साथ ही परिसर में शराबखोरी या अन्य अवैध गतिविधियां नहीं होने देने के निर्देश भी दिए गए।



बैठक में संचालकों से कहा गया कि होटल और लॉज में रुकने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखें तथा आने-जाने वालों की जानकारी समय-समय पर थाने में उपलब्ध कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने वाले प्रतिष्ठानों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।


थाना प्रभारी ने सभी संचालकों से शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.