Type Here to Get Search Results !

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

 शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, लगभग 3.5 करोड़ की शासकीय भूमि कराई गई मुक्त



नर्मदापुरम/21,मई,2026/  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के पालन में प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा नगर नर्मदापुरम के भीलपुरा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नजूल भूमि, नजूल शीट क्रमांक-09, प्लॉट क्रमांक-1, रकबा 59493 वर्गफुट शासकीय भूमि पर सचिन रैकवार पिता पूरनलाल रैकवार निवासी वार्ड क्रमांक-26 रेवागंज द्वारा ईंट भट्टा संचालित कर लगभग 30,000 वर्गफुट भूमि पर अतिक्रमण किया गया था।

गुरुवार को नायब तहसीलदार नर्मदापुरम नगर, नायब तहसीलदार नजूल एवं राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में उक्त अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। राजस्व विभाग के अनुसार उक्त कार्रवाई में लगभग 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.