भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खाद वितरण प्रक्रिया अब और आसान, तेज और सुलभ हो गई है। अब किसान केवल ₹15 में अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क से e-Vikas Token Generation की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
इस नई व्यवस्था के तहत किसानों को खाद वितरण के लिए लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी। एमपी ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा शुरू की गई यह सुविधा किसानों का समय बचाने के साथ-साथ वितरण प्रक्रिया को भी सरल बनाएगी।
प्रमुख विशेषताएं:
• तेज और सरल प्रक्रिया
• समय की बचत
• लंबी कतारों से छुटकारा
• नजदीकी कियोस्क पर तुरंत सुविधा उपलब्ध
किसान अब अपने नजदीकी MPOnline कियोस्क पर जाकर आसानी से e-Vikas टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की गई है।
