Type Here to Get Search Results !

शहर में संचालित पैथालॉजी की नहीं हो रही जांच-चल रहा है मनमानी का खेल

शहर में संचालित पैथालॉजी की नहीं हो रही जांच



शहर में तकनीशियन चला रहे पैथालॉजी लैब, दस्तावेजों की जांच न होने के कारण चल रहा है मनमानी का खेल

 शहर में संचालित पैथालॉजी लैब्स की जांच नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक दर्जन पैथालॉजी नियम विरूद्ध चल रही हैं। यहां पैथालॉजिस्ट के बगैर लैब का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन ने शहर की लैब की जांच नहीं की है। विभाग भी शासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है और नियमित पैथालॉजी और लैब के दस्तावजों को नहीं देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में एक दर्जन से अधिक पैथालॉजी लैब संचालित हैं लेकिन अधिकांश पैथालॉजी में पैथालॉजिस्ट नहीं हैं। तकनीशियन लैब का संचालन कर रहे हैं। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश है कि पैथालॉजी और कलेक्शन सेंटर का संचालन पैथालॉजिस्ट के पर्यवेक्षण में ही किया जाए। इसके लिए विभाग को समय-समय पर मॉनिटरिंग करनी है। पैथालॉजी संचालन और पैथालॉजिस्ट के दस्तावेज की जांच की जानी है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिससे मनमर्जी से पैथोलॉजी का संचालन हो रहा है।

अब तक कार्यवाही से प्रषासन कोषो दूर 

विभाग और प्रशासन के द्वारा पैथालॉजी की जांच नहीं कराई जा रही है। जिसके कारण फिर से पैथालॉजी का संचालन नियम विरुद्ध तरीके से होने लगा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.