Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम में विश् तंबाकू निषेध सप्ताह के तहत जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

 नर्मदापुरम में विश् तंबाकू निषेध सप्ताह के तहत जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन



नर्मदापुरम/29,मई,2026/ विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में तंबाकू और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के हानिकारक प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। तंबाकू उत्पादों एवं ई-सिगरेट से होने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। साथ ही चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों को कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई

कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने और अपने कार्यस्थल को पूर्णतः तंबाकू मुक्त रखने की शपथ ली। अस्पताल परिसर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर मरीजों व स्टाफ को तंबाकू से होने वाले कैंसर, हृदय रोग व फेफड़ों की बीमारियों के बारे में सचेत किया गया।

जिला चिकित्सालय स्थित तंबाकू निवारण केंद्र (Tobacco Cessation Centre) में तंबाकू की लत छोड़ने के लिए निःशुल्क परामर्श और निकोटिन रिप्लेसमेंट टैबलेट उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में 25 मई से 31 मई 2026 तक विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले भर में तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत के निर्देशन और सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कमले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आर.एम.ओ. डॉ. गजेंद्र यादव, दंत चिकित्सक एवं जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. रजनी कुशवाह, डॉ. अखिलेश सिंघल, डॉ. मिलन सोनी, डॉ. दिव्या पटेल, डॉ. इति वर्मा, डॉ. श्वेता कौशिक, तंबाकू निवारण केंद्र परामर्शदाता हेमलता पटेल, राजकुमार यादव सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.