Type Here to Get Search Results !

निजी बसों की मनमानी पर फिर उठे सवाल - कटियार बस दुर्घटना के बाद चालक फरार

 

मंडीदीप के सतलापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कटियार बस बेकाबू हो गई। बस ने साइकिल चालक, पैदल राहगीर और बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और कई घायल हो गए।



मंडीदीप में सोमवार शाम तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क पर ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही पलों में पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। सतलापुर थाना क्षेत्र में कटियार बस ने साइकिल सवारों, राहगीरों और एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। राहुल नगर वार्ड-19 निवासी 60 वर्षीय महेश प्रसाद पटले साइकिल पैदल धकेलते हुए मंगल बाजार की ओर जा रहे थे। सतलापुर थाने के पास सर्विस रोड पर पहुंचते ही एचईजी कंपनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही नीले रंग की कटियार बस (एमपी 04 पीए 2157) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.