"6-6 घंटे की मेंटेनेंस का दावा फेल ! मामूली
हवा-बारिश में घंटों गुल रही बिजली, mpeb की
कार्यप्रणाली पर उठे सवाल"
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में mpeb द्वारा लगातार
5 से 6 घंटे बिजली बंद रखकर किए जाने वाले
मेंटेनेंस कार्यों की पोल हाल ही में हुई मामूली हवा
और बारिश ने खोलकर रख दी है। मौसम में हल्के
बदलाव के बावजूद कई इलाकों में घंटों तक बिजली
आपूर्ति बाधित रही, जिससे नागरिकों को भारी
परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है
कि यदि नियमित रूप से लंबे समय तक मेंटेनेंस
किया जा रहा है तो मामूली मौसम खराब होते ही
बिजली व्यवस्था क्यों चरमरा जाती है? इस घटना ने
Mpeb के इंजीनियरों और तकनीकी
कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े
कर दिए हैं। नागरिकों ने मांग की है कि मेंटेनेंस कार्यों
की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा बिजली आपूर्ति
व्यवस्था को अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताक
