सुलभ/सार्वजनिक शौचालय, सुलभ दर्शन, किन्तु व्यवस्था सुलभ उपलब्ध नहीं।
नर्मदापुरम।
स्वच्छता अभियान की रैंकिंग की दौड़ में शामिल नर्मदापुरम नगर के सुलभ/सार्वजनिक शौचालयों कि स्थिति दयनीय है।
मालाखेडी उपनगर स्थित सुलभ शौचालय पानी के अभाव के कारण उपयोग में नहीं है,
मालाखेडी चौराहे पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रमिकों का जमघट बना रहता है जो काम की तलाश में रहते हैं शौचालय बंद होने के कारण बहुत समस्या हो रही है,
सासंद जनदर्शन कार्यालय के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय लम्बे अर्से से बंद होने के कारण राहगीरों को मजबूरी वश उसकी दिवारों की ओट में निपटना होता है,
काॅलेज चौराहे की आड में छुपा सार्वजनिक शौचालय बंद रहता है किंतु दिन रात लाईट जलती रहती है, प्रमुख चौराहे पर होने के कारण वहाँ भी लोग खुले में फारिग हो रहे हैं।
लेकिन दुसरा सुखद पहलू यह है कि कोठी बाजार,मंडी, मिनाक्षी चौक, रामजी बाबा ग्राउंड,शासकीय अस्पताल, सेठानी घाट और अन्य स्थानों के सार्वजनिक शौचालय सुलभ हैं।
विवेकानंद घाट पर सुलभ/ सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण घाट पर स्थित मंदिरों, दुकानदार, बाबा, भिक्षुक, परिक्रमा वासी, श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों एवं नर्मदा स्नानार्थीयों को बहुत कठीनाई एवं समस्या हो रही है, पूर्व नगर परिषद के कार्यकाल में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की स्वीकृती पारीत होने के बावजूद अभी तक नहीं बनना विचारणीय मुद्दा है।
