नरवाई प्रबंधन, स्मार्ट फिश पार्लर एवं कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
नर्मदापुरम/13,जून,2026/ कलेक्
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों की फार्म रजिस्ट्रेशन आईडी तैयार की जाए। उन्होंने सभी अनुविभागों में इस कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने हेतु अब तक की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुपरसीडर के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा जिले में बेलर मशीनों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग एवं संबंधित विभागों को राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि पशुपालक किसानों को कृत्रिम गर्भाधान के प्रति जागरूक किया जाए। कलेक्टर ने हिरण्यगर्भा अभियान की समीक्षा करते हुए दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों को विशेष उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में मखाना खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को निरंतर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा किसानों को “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही उद्यानिकी फसलों के उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को नियमित मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए।
सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में पैक्स सोसायटियों से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को अभियान में सक्रियता बढ़ाने हेतु पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। समितियों द्वारा ऋण वसूली कार्य पर विशेष फोकस करने तथा डीआरसीएस को नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अल्पावधि फसल ऋण की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने एवं सहकारी बैंकों में सहकारी दुग्ध समितियों के खाते खोले जाने की दिशा में सतत कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, उपसंचालक कृषि श्री रविकांत सिंह, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।