Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी

जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी

अवैध उत्खनन में संलिप्त वाहन जप्त, शासकीय भूमि पर संग्रहित रेत भी की गई जब्त





नर्मदापुरम/13,जून,2026/ कलेक्टर  सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियों पर जुर्माना अधिरोपित किया जा रहा है तथा संबंधित वाहनों को जप्त कर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में ग्राम रायपुर तहसील नर्मदापुरम में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त वाहन को पुलिस थाना देहात में अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं ग्राम आंचलखेड़ा तहसील माखननगर स्थित तवा पुल के पास रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। उक्त क्षेत्र से डंपर क्रमांक MP04HE5029 को जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई थी। खनिज विभाग के दल द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया।

खनिज अमले द्वारा तवा पुल के समीप नदी क्षेत्र में रेत परिवहन हेतु बनाए गए संभावित अस्थायी मार्गों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त समीपस्थ ग्राम मनवाड़ा में शासकीय भूमि पर संग्रहित लगभग 960 घन मीटर रेत को जप्त किया गया है। प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.