Type Here to Get Search Results !

बिना नंबर के वाहनों पर मेहरबान हैं आर.टी.ओ अधिकारी ...

 बिना नंबर के वाहनों पर मेहरबान हैं आर.टी.ओ अधिकारी ...




शहर की मुख्य सड़कों पर दिन-रात भारी हल्के वाहन दौड़ रहे हैं। बिना नंबर के भारी वाहन किसी भी सड़क पर देखे जा सकते हैं। प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद शहर के अन्य हिस्सो में बीच भारी वाहनों की आवाजाही मुख्य सड़क पर देखी जा सकती है। लोगो का कहना है कि ये सभी भारी वाहन आरटीओ की सांठगांठ करके कम दूरी वाली रोड का उपयोग करते हुये शहर की मुख्य सड़क तक पहुंच रहे हैं और बाजार के अंदर तक तांडव मचा रहे हैं। इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारी वाहनों की आवाजाही करने की पूरी छूट उनके पूरे स्टॉफ ने दे रखी है। उन्हें किसी भी चैराहे के सामने से गुजरने पर पूछताछ नहीं की जा रही है। इन्हीं वाहनों की वजह से बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं और किसी भी घर का चिराग बुझ जाता है। इन सब बातों से पुलिस अधिकारियों से कोई लेना देना नहीं है।

शहर के अंदर प्रवेश करने वाले वाहन शार्टकट रास्ते का उपयोग करते हैं। सबसे ज्यादा शहर की उन सड़कों से होकर जाते हैं, जहां पर का ज्यादा पहरा नहीं होता है। ऐसे रास्ते से होते हुए नर्मदापुरम की ओर आते हैं। इसी प्रकार तवा इटारसी बुधनी से होते हुए शहर की मुख्य सड़क पर भारी वाहन पहुंच रहे हैं। इन पर क्षेत्रीय आरटी ओ अधिकारी की नजर नही पड़ती है। उन्हे शहर की व्यवस्था और बिना नम्बर की गाडीयो से कोई मतलब नही है लोगो की जान से खुला खिलवाड करनेे वालो के खिलाफ कार्यवाही से कोषो दूर है सहाब हो सिर्फ खेला दिखता है वे वे मूक दर्शक बने हुए देखते रहते हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.