Type Here to Get Search Results !

SP हो तो ऐसा...

 SP हो तो ऐसा किसान के आंसू समझने वाला

जनता के दर्द को समझना ही असली सेवा, SP साईं कृष्णा एस थोटा ने पेश की मिसाल वही मौसम की बेरुखी और गर्मी के चलते किसान परेशान और कर्मचारी परेशान था किसान के आंसू देख पिघली खाकी, गले गले लगा कर दुख दर्द समझा  साईं कृष्णा एस थोटा का मानवीय  चेहरा देखने को मिला। मूंग खरीदी की मांग को लेकर परेशान किसान जब अपनी पीड़ा बताते-बताते भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े, तो एसपी ने इंसानियत की मिसाल पेश की। किसान रोते हुए कह रहा था साहब हमारी बात मान लो, हमारी मूंग खरीद लो। उसकी आवाज में दर्द था और चेहरे पर अपनी मेहनत की फसल को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। ऐसे समय में एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने जिस तरह किसान को संभाला, वह लोगों के दिल को छू गया। उन्होंने किसान को उठाया, अपने पास बुलाया और गले लगाकर उसकी बात सुनी। वहां पर मौजूद किसान और अन्य अधिकारी पूरे मामले को लेकर हक्के-बक्के हो गए यह सिर्फ एक अधिकारी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान होने का परिचय था। एसपी का यह व्यवहार बताता है कि अच्छी पुलिसिंग सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करने से नहीं, बल्कि आम जनता के दुख-दर्द को समझने से भी होती है। किसान के आंसू देखकर जिस तरह उन्होंने अपनापन दिखाया, उससे वहां मौजूद लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ। सारे लोगों ने एसपी साहब की खुले दिल से प्रशंसा की और पुलिस पर अपना भरोसा जताया.......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.