Type Here to Get Search Results !

शिक्षक बनना केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश का भविष्य गढ़ने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी : कलेक्टर सोमेश मिश्रा


शिक्षक बनना केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश का भविष्य गढ़ने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा



गुरु पूर्णिमा पर 95 नव-नियुक्त शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

नर्मदापुरम/29,जुलाई,2026/ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शासकीय एसएनजी विद्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित गरिमामय समारोह में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की उपस्थिति में जिले के 95 नव-नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नव-नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "शिक्षक बनना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश का भविष्य गढ़ने का दायित्व है। आपने शिक्षा के महत्व को समझते हुए इस महत्वपूर्ण पेशे को चुना है। आपके द्वारा शिक्षित छात्र-छात्राएं भविष्य में अधिकारी, वैज्ञानिक, उद्योगपति और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। इसलिए यह अत्यंत उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य है, जिसे पूरी निष्ठा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ निभाना होगा।"

उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल ज्ञान का संचार नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखता है। इसलिए सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करें। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती नीतू यादव, श्री विकास नारोलिया, श्री सुधीर पटेल, जिला संदीपनी एवं पीएम श्री विद्यालय निगरानी समिति सदस्य श्री राहुल सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में नव-नियुक्त शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प भी लिया।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.