एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा ने स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण
नर्मदापुरम/13,अगस्त,2026/ जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित किया जाएगा। एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा ने गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों एवं समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ध्वजारोहण से लेकर परेड की सलामी तक तथा परेड निरीक्षण का पूर्वाभ्यास किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा पीटी प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। फाईनल रिहर्सल के दौरान एडिशनल एसपी श्री अभिषेक राजन एवं अपर कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।