Type Here to Get Search Results !

गणेश चतुर्थी पर्व पर कानून-शांति व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व

 गणेश चतुर्थी पर्व पर कानून-शांति व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व

नर्मदापुरम/10,सितम्‍बर,2026/ 14 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक संपूर्ण जिले में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़, जुलूस और विसर्जन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

तत्‍संबंध में जिले में आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अतिरिक्‍त जिला दण्‍डाधिकारी नर्मदापुरम श्री राजेश कुमार शुक्‍ला द्वारा समस्‍त अनुविभागीय दण्‍डाधिकारी जिला नर्मदापुरम एवं सिटी मजिस्‍ट्रेट नर्मदापुरम को अपने-अपने क्षेत्र में उत्तरदायित्व सौंपा गया है। श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने स्तर पर बैठक आयोजित करें तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.